नाहन, 21 दिसंबर : देश के प्रसिद्ध कवि डॉ. चमन सिंह ठाकुर का दूसरा बहुप्रतीक्षित एवं बहुचर्चित काव्य संग्रह “संघर्ष जारी है” प्रकाशित हो गया है। नैनीताल, उत्तराखंड से प्रकाशित इस काव्य संग्रह में बहुत बेहतरीन तथा हृदय स्पर्शी 65 कविताओं को शामिल किया गया है।
डॉ. चमन सिंह ठाकुर ने बताया कि इस काव्य संग्रह का विमोचन यथाशीघ्र बड़े स्तर पर किया जाएगा। विशेष बातचीत में डॉ. सिंह ने बताया कि यह काव्य संग्रह अमेजन से ऑनलाइन भी मंगवाया जा सकता है। डॉ. चमन सिंह ठाकुर देश के विभिन्न प्रतिष्ठित महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर, प्राचार्य, विभागाध्यक्ष तथा डायरेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
डॉ. चमन सिंह ठाकुर अब तक देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के लिए सात पुस्तकें लिख चुके हैं। डॉ. सिंह वर्तमान समय में सूर्या कॉलेज ऑफ एजुकेशन कठुआ, जम्मू कश्मीर में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं।