नाहन, 17 दिसंबर : शनिवार दिन दहाड़े ही जलापड़ी गांव में तेंदुए ने पशु पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार करीब दो घंटे पहले 12:30 बजे तेंदुआ ने गाय पर हमला किया।
रोज की तरह आमोद गुरुंग अपने पशुओं को चराने घर के नजदीक ही जंगल में गया था। इसी दौरान उनके एक पशु को तेंदुए ने शिकार बनाने की कोशिश की। आमोद ने बहादुरी का परिचय देते हुए पशु को तेंदुए की पकड़ से बचाया, लेकिन तब तक पशु घायल हो चुका था।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी आर्मी एरिया में पड़ने वाले गांव भालगांव में गाय को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था। ग्रामीणों का कहना है कि रिहायशी इलाको में तेंदुए के बढ़ते खौफ के कारण डर का माहौल बना हुआ है। गांव वासियों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है।
बता दे कि कुछ साल पहले एक कुत्ते ने तेंदुए के हमले से मालिक की जान बचाई। अगले दिन कुत्ते के शव के अवशेष जंगल से बरामद किए गए थे।