शिमला, 02 नवम्बर : आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी एवं दिल्ली एसजीपीसी के सदस्य कुलवंत सिंह भाठ ने बुधवार को शिमला प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर में भाजपा का दामन थामा। कुलवंत ने भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कुलवंत मूलता नैना देवी मझारी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में फर्क देख उन्होंने भाजपा का दामन थामा। कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। चाहे दिल्ली प्रदेश ले लो या पंजाब प्रदेश ले लो आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।
– Apply Now हिमाचल की सबसे बड़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता www.mbmquiz.com
भगवंत मान मुख्यमंत्री पंजाब अपनी लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उनके दो मंत्री पहले ही भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कुलवंत का भाजपा परिवार में स्वागत है, और उनके आने से भाजपा को बल मिलेगा।
प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने वाले हैं। एक बार फिर भाजपा एक मजबूत सरकार हिमाचल प्रदेश में बनाने वाली है।