शिमला, 30 सितंबर : शुक्रवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चालकों और परिचालकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
निगम ने परिचालक वर्ग में अनिल ठाकुर, ईश्वर चंद, प्रथम राजेंद्र ठाकुर, जगत किशोर, डिंपल कुमार, प्रथम चालक वर्ग में नरेश ठाकुर रंगी राम, जगदीश चंद्र, संजय पुंडीर को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उनकी पीठ थपथपाई। वहीं, परिचालक यूनियन इसका भरपूर समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि निगम द्वारा यह एक बहुत ही सराहनीय निर्णय लिया गया है। इससे परिचालकों और चालकों का मनोबल बढ़ेगा और उसमें काम करने की प्रेरणा मिलेगी। इसका असर हिमाचल पथ परिवहन निगम की आय पर भी पड़ेगा। सचिव नवीन ठाकुर और प्रधान दिनेश शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में परिचालक यूनियन भी एक ऐसी ही प्रथा चलाएगी। जिसमें परिचालकों को अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा
परिचालक यूनियन के सचिव नवीन ठाकुर ने हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट का धन्यवाद किया, और उनके इस कार्य की भी सराहना की।