सोलन, 10 सितंबर : गौरी पुत्र गणेश जी को दस दिन तक घर में रख कर उनकी विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद अनंत चौदसी के दिन नदी में प्रवाहित किया गया।
जिला सोलन में भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने गिरी नदी व अश्विनी नदी में जाकर सिद्धि के दाता गणेश जी की विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद विसर्जन किया और सभी की खुशहाली की कामना की।
इस दौरान विशेष रूप से मोदक का भोग गणपति जी को लगाया गया। इस अवसर पर किन्नरों ने भी गणपति पूजन कर गणपति विसर्जन किया ताकि उनकी दुआओं का असर सभी प्राणियों की सुख शांति में काम आए। किन्नरों ने अपने खास अंदाज में गणपति से सभी के लिए खुशहाली की कामना की। संवाददाता से बात करते हुए आमजन ने बताया कि आज अनंत चौदसी के अवसर पर गणपति विसर्जन किया गया है।
वहीं, किन्नर ने बताया कि हमारी दुआओं में असर होता है इसलिए इस मर्तबा उन्होंने गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित किया था। वहीं पूरे विधि विधान से गणपति विसर्जन किया है। ताकि उनकी दुआओं से सभी लोग खुश रहे।