राजगढ़ (एमबीएम न्यूज़) : उपमंडल राजगढ़ की रानाघाट पंचायत का पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने दौरा किया। इस दौरान विधायक ने लोगों की जनसमस्याएं भी सुनी। पंचायत के लोगों ने पीने के पानी की समस्यां को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह जल्दी ही पानी की समस्यां को दूर करने का प्रयास करेंगे। साथ ही इसे विधायक प्राथमिकता मे डालेंगे। विधायक सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के नेताओ ने लोकसभा चुनाव के दौरान पीने के पानी की स्कीम का शिलान्यास किया था। ताकि लोगों के वोट प्राप्त हो सके। मगर आज दो साल बीत जाने के बाद भी केवल शिलान्यास तक ही सीमित रहा, इसके आगे कुछ भी कार्य नहीं हुआ। जिससे लोगों में भारी रोष है।
यहां के लोगों ने आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से हिसाब चुकता करने का मन बनाया है। इसी क्रम में विधायक सुरेश कश्यप ने घोषणाओ की झडी लगाई। उन्होंने सामुदायिक भवन दायिला देओथी के लिए दो लाख, रानाघाट महिला भवन के लिए 75000, ठ्ग्रानी महिला भवन के रसोई घर और शोचालय के लिए एक लाख, शर्गाओं में शिव मंदिर के नजदीक के शेड के लिए एक लाख, दुर्गा माता के चबूतरे के लिए पचास हजार, महिला मंडल देओथी, शरगाओ, ठ्ग्रानी बेलती के लिए आठ-आठ हजार देने की घोषणा की। इस अवसर ब्लाक समिति उपाध्यक्ष तारा ठाकुर,वरिष्ट भाजपा नेत्री राधिका शर्मा, ब्लाक समिति सदस्य रमेश वर्मा, प्रधान रीता ठाकुर, उपप्रधान राजेश शर्मा, नेत्र सिंह, सतपाल, पूर्व प्रधान संतोष, इश्वर दत्त, नीरज चौधरी, भारत कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।