नाहन, 03 जुलाई : सीटू की सिरमौर इकाई का 13वां जिला सम्मेलन रविवार को नाहन में आयोजित हुआ। सम्मेलन में जिला से अलग-अलग इकाइयों से सैंकड़ों मजदूर एकत्रित हुए। सम्मेलन की शुरुआत सीटू के ध्वजारोहण से निर्वर्तमान अध्यक्ष वीना शर्मा ने की। सम्मेलन का उद्घाटन राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने किया।
सीटू के राज्याध्यक्ष ने कहा कि मजदूर वर्ग पर प्रदेश और केंद्र की सरकार विरोधी कानून बना रही है, केंद्र सरकार ने 44 श्रम कानूनों को खत्म कर दिया है। इसके स्थान पर 4 श्रम संहिता लागू की है। मजदूरों का शोषण और बढ़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है, इसलिए मजदूर विरोधी कानून बना रही है।
सम्मेलन में सीटू के पूर्व जिला महासचिव ने पिछले 3 वर्षों की रिपोर्ट पर चर्चा की। सम्मेलन में 25 सदस्यों की कमेटी का चयन किया गया, जिसमे आशीष कुमार को सीटू का जिला महासचिव और लाल सिंह को अध्यक्ष चुना गया, वीना शर्मा, शीला, लेखराज, नीलम को उपाध्यक्ष चुना गया, जबकि सचिव किरण भंडारी, किरण, और सुदेश कुमार होंगे। अरुण कश्यप को सीटू के जिला कोषाध्यक्ष की कमान दी गई है।
कमेटी का सदस्य पिंकी, उषा, माया, देव कुमारी, जयमल, संजय, सुरेश, निर्मला, चंद्रकला श्यामा देवी, दया देवी, राम सिंह और रिजवान को चुना गया।