चंबा (एमबीएम न्यूज): धर्मशाला से डलहौजी जा रही निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो दर्जन घायल हुए हैं। गंभीर तौर पर घायलों को टांडा मेडीकल कॉलेज रैफर किया गया है। मृतक की शिनाख्त टुंडी पंचायत के विक्रम सिंह के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि गंभीर तौर पर घायल विक्रम सिंह की अस्पताल ले जाते वक्त एंबूलेंस में ही मौत हुई। सिंहुता के समीप हुए इस हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम अमित मेहरा मौके पर पहुंच गए। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सुबह 8 बजे के आसपास बस करीब 150-200 फुट खाई में लुढक़ गई। डलहौजी के डीएसपी हरीश शर्मा ने भी मौके का जायजा लिया।
Latest
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा