ऊना, 25 जून : थपलां-बड़ोह मार्ग पर टिप्पर से कुचली गई होमगार्ड जवान की पत्नी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। टिप्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बता दें कि शुक्रवार दोपहर को थपलां बड़ोह सड़क मार्ग पर होमगार्ड जवान तेजा सिंह अपनी पत्नी शर्मिला देवी के साथ अपने घर थपलां जा रहा था। इसी बीच एक टिप्पर जोकि रेत से भरा हुआ था। दोनों एक ही दिशा में जा रहे थे कि अचानक टिप्पर चालक ने टिप्पर की गति बढ़ा दी और मोटरसाइकिल को साइड से टक्कर मार दी, जिसमें दोनों पति-पत्नी नीचे गिर गए। टिप्पर से शर्मिला देवी की दोनों टांगे बुरी तरह से कुचली गई।
वही, टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया था। महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया था, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत बिगड़ती देख उसे क्षेत्रीय अस्पताल रैफर किया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस हादसे से होमगार्ड जवान की पत्नी की मौत हुई है। पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।