• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर CM ने रिज मैदान पर बच्चों के साथ किए योगासन 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर CM ने रिज मैदान पर बच्चों के साथ किए योगासन 

June 21, 2022 by MBM News Network

शिमला,21 जून : आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित आयुष विभाग द्वारा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्कूली बच्चों के साथ योगासन किए। सुबह 7:00  से 8:00 बजे तक योग का सत्र चलाया गया जबकि इससे पहले प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के संदेश को सुनाया गया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी और जीवन में निरोग रहने के लिए योग को रोज करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। हमारे ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से भारत की संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाया है।

आज के समय में जीवन काम में उलझ कर रह गया हैं। 8 वर्ष पहले प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयास किया कि भारत से जुड़े योग को विश्व भी जाने, जिसमें सफलता मिली और आज 21 जून को 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा हैं।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022