• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / बिलासपुर में 26 वर्षीय युवक से चिट्टा बरामद 

बिलासपुर में 26 वर्षीय युवक से चिट्टा बरामद 

June 18, 2022 by सुनील ठाकुर


बिलासपुर, 18 जून :
 जिला में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने कैंचीमोड़ से स्वाहण की ओर आ रहे एक राहगीर 26 वर्षीय साहिल शर्मा पुत्र रमेश चंद गांव भ्याेल डा. लेहड़ी सरेल थाना भराड़ी तहसील घुमारवीं से 14.62 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।         

Demo Pic

  मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना स्वारघाट की टीम गश्त करने के लिए जा रही थी तो उन्हें रास्ते में एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक ने जैसे ही पुलिस की गाड़ी को आते देखा तो वह घबरा गया और बैग को छिपाकर तेज कदमों से चलने लगा।     

   पुलिस को उसकी गतिविधियों को देखकर शक हो गया और युवक को पूछताछ के लिए रोका। पूछताछ के दौरान बैग में छिपाई हुई वस्तु के बारे में पूछा तो वह संतोष जनक उत्तर नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें लिफाफे में लिपटा हुआ सामान मिला, जिसे चैक करने पर वह चिट्ट बरामद हुआ। पुलिस ने जब उसका वजन किया तो यह 14.62 ग्राम निकला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

About सुनील ठाकुर

Filed Under: क्राइम, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022