• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / BDO तिलोरधार को सौंपा संगड़ाह का अतिरिक्त कार्यभार

BDO तिलोरधार को सौंपा संगड़ाह का अतिरिक्त कार्यभार

June 17, 2022 by विनोद ठाकुर

संगड़ाह, 17 जून :  विकास खंड संगड़ाह की 44 पंचायतों में कामकाज बाधित न हो, इसके लिए विभाग द्वारा यहां का कार्यभार खंड विकास अधिकारी तिलोरधार भाग सिंह को सौंपा गया है। डीसी सिरमौर एवं सीईओ DRDA द्वारा इस बारे में जारी किए गए आदेशों की प्रति संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है।         

Demo Pic

 गौरतलब है कि हिमाचल सरकार द्वारा तबादलों पर प्रतिबंध के दौरान गत 28 मई को 23 कर्मचारियों की पंचायतें बदलने से विवादों में आए बीडीओ संगड़ाह से 6 जून को एडीसी सिरमौर द्वारा जवाब तलब किया गया था। 8 को उनका तबादला हुआ था और 13 को वह रिलीव हुए।      

 कामकाज प्रभावित न रहे इसलिए विभाग व प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। बीडीसी चेयरमैन मेलाराम शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की 44 पंचायतों में कामकाज प्रभावित न हो, इसलिए 4 दिन में जिला प्रशासन व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि संगड़ाह में नए खंड विकास अधिकारी की नियुक्ति की मांग प्रदेश सरकार से की जा चुकी है।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022