• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / राजनैतिक / BJP की कठपुतली की तरह काम कर रही ED-CBI : नरेश चौहान 

BJP की कठपुतली की तरह काम कर रही ED-CBI : नरेश चौहान 

June 15, 2022 by MBM News Network

शिमला,15 जून : नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बुधवार को तीसरे दिन भी पूछताछ हुई। कांग्रेस लगातार इसका जमकर विरोध कर रही है। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है। देश भर में कांग्रेस सड़कों पर उतरकर विरोध कर रही है। राजधानी शिमला में कांग्रेस कल इसके विरोध में धरना करेगी। 

कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि राहुल गांधी को बेवजह परेशान किया जा रहा है। ईडी व सीबीआई बीजेपी सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रही है। देश में मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेस बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन करेगी। कल पूरे देश के साथ प्रदेश में जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्त्ता प्रदर्शन करेंगे। 

उन्होंने कहा कि पुराने मामले को बीजेपी सरकार बेवजह तूल देकर देश के ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन हथकंडों से डरने वाले नहीं है। इसका मुहंतोड़ जवाब कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार को देगी। 

Filed Under: राजनैतिक, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022