• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / हमीरपुर / धौलासिद्ध में दिन-रात चल रहा अवैध खनन, मौन है सरकार : अभिषेक राणा 

धौलासिद्ध में दिन-रात चल रहा अवैध खनन, मौन है सरकार : अभिषेक राणा 

June 14, 2022 by MBM News Network

हमीरपुर,13 जून : धौलासिद्ध जल विद्युत प्रोजेक्ट के नाम पर लगातार अवैध खनन का काम जारी है। कांग्रेस ने कल प्रेस वार्ता में सबूत देकर इस बारे में खुलासा भी किया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन मौन है और रात के अंधेरे में भी यह गैर कानूनी काम चल रहा है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया अध्यक्ष एवं प्रवक्ता अभिषेक राणा ने यह बातें कहीं। अभिषेक ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में नया वीडियो भी जारी किया, जिसमें रात के अंधेरे में क्रशर और अन्य मशीनें चलती हुई दिख रही हैं।

उन्होंने कहा कि इतने सबूत देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे पता चलता है कि सरकार और प्रशासन की भी इसमें मिलीभगत है।

Filed Under: हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Hamirpur News, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022