• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / कालाअंब : खाई में लुढ़की बारात से लौट रही पिकअप, एक की मौत…8 में से 3 की हालत नाजुक

कालाअंब : खाई में लुढ़की बारात से लौट रही पिकअप, एक की मौत…8 में से 3 की हालत नाजुक

June 11, 2022 by MBM News Network

नाहन, 11 जून: कालाअंब पुलिस थाना के अंतर्गत सलानी कटोला पंचायत के बांसवाला में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा पेश आया है। पिकअप चालक के नियंत्रण खो देने से वाहन खाई की तरफ लुढ़क गया। हादसे में गुज्जर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पता चला है कि क्षेत्र की क्यारी पंचायत के आम्टा गांव के रहने वाले गुज्जर समुदाय के लोग बारात लेकर धौलाकुआं क्षेत्र के हरिपुरखोल गए थे।

पिकअप में करीब 15 से 20 बाराती वापस लौट रहे थे। इसमें 4-5 छोटे बच्चे भी थे। हालांकि विस्तृत जानकारी आने में वक्त लगेगा, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पिकअप चालक बेहद ही तेज रफ्तार से चल रहा था। मोड़ न कटने की वजह से पिकअप खाई की तरफ लुढक गई। इस इलाके में गहरी खाई नहीं है। हादसे के बाद यात्रियों के पिकअप के नीचे आने से कोहराम मचा।

ये भी पता चला है कि हादसे के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया। उधर, अंतिम समाचार के मुताबिक मेडिकल काॅलेज में 8 घायलों को लाया गया, इसमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

करीब एक दर्जन लोगों को मामूली चोटें आने की भी जानकारी है। गंभीर रूप से घायलों को पीजीआई रैफर किया जा सकता है। फिलहाल मृतकों व घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

प्रत्यक्षदर्शियों का ये भी कहना है कि हादसे के कुछ मिनट बाद ही घटनास्थल पर एचआरटीसी की नाहन-कौलावालांभूड बस पहुंच गई थी। चालक व परिचालक ने तुरंत ही यात्रियों के साथ घायलों को निकालने का कार्य शुरू किया। बस में सफर करने वाले यात्रियों ने बताया कि पिकअप के नीचे आने से जानी नुकसान हुआ है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022