• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / हिमाचल में मासूमों के सिर से उठा माता-पिता का साया…सड़क हादसे में दंपति की मौत

हिमाचल में मासूमों के सिर से उठा माता-पिता का साया…सड़क हादसे में दंपति की मौत

June 9, 2022 by MBM News Network

जोगिंद्रनगर, 9 जून : मंडी जनपद के लडभड़ोल में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया हैं।हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार पति पत्नी बैजनाथ गए थे। देर रात घर न पहुंचने पर बच्चों ने इसकी सूचना रिश्तेदारों को दी। जिस पर रिश्तेदारों ने दंपति की तलाश शुरू कर दी। जब उन्हें कोई पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई  गई। 

वीरवार सुबह सीयून के समीप ध्रूण खड्ड में आल्टो कार (HP-29B-6538) क्षतिग्रस्त हालात में 250 फ़ीट गहरी खाई में मिली। दंपति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा और शवों को बहार निकल कब्जे ले लिया। वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों की छानबीन कर रही है। मृतकों की पहचान सतीश कुमार व सीमा देवी के रूप में हुई है। पति सतीश कुमार लडभड़ोल चौकी में बतौर होमगार्ड में तैनात था। 

 बता दें कि मृतक दंपति अपने पीछे दो मासूमों को छोड़ गए हैं। दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय अर्नव और 6 वर्षीय अवनी के सिर से मां-बाप का साया उठ गया है। मामले की पुष्टि एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022