• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कुल्लू / वॉल्वो बस में सफर कर रहे हरियाणा के व्यक्ति से चरस बरामद, गिरफ्तार

वॉल्वो बस में सफर कर रहे हरियाणा के व्यक्ति से चरस बरामद, गिरफ्तार

June 4, 2022 by MBM News Network

कुल्लू, 4 जून : जिला पुलिस ने वॉल्वो बस में सफर कर रहे एक हरियाणा के व्यक्ति से चरस बरामद की है। जिस कारण पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है और व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पकड़ा गया आरोपी 

पुलिस के अनुसार सदर थाना की पुलिस टीम भुंतर मणिकर्ण मार्ग में छरोड़ नाला के पास गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने (HR 38Z-5000) वॉल्वो बस को चैकिंग के लिए रोका। बस में बैठे यात्रियों की जब चैकिंग की गई तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर हडबड़ा गया, पुलिस ने शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 470 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके चलते पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

चरस के साथ गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजन पुत्र रमेश कुमार निवासी हाउस नम्बर 512/10 कलंदर चौक नजदीक डाबर स्वीट्स पानीपत हरियाणा के रूप में हुई है।

Filed Under: कुल्लू, क्राइम, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Crime News in Himachal, Himachal News In Hindi, kullu news



Copyright © 2022