• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / हिमाचल में पकड़ी अवैध रूप से चल रही दो वॉल्वो बसें, लगाया जुर्माना 

हिमाचल में पकड़ी अवैध रूप से चल रही दो वॉल्वो बसें, लगाया जुर्माना 

June 1, 2022 by MBM News Network

हमीरपुर, 01 जून : अवैध रूप से चलने वाली बाहरी राज्य की वोल्वो बसों के खिलाफ हिमाचल पथ परिवहन निगम और परिवहन विभाग की कार्रवाई जारी है। मंगलवार देर रात को उपमंडल नादौन में यूपी और हरियाणा नंबर की दो निजी वॉल्वो बसों को सवारियां ढोते पकड़ा गया। कार्रवाई देर रात 9:30 बजे से 10:45 बजे के बीच हुई है। इस दौरान कुछ यात्रियों ने नोकझोंक करने का प्रयास भी किया। जिस पर मौके पर पुलिस टीम को बुलाया गया। परिवहन विभाग ने दोनों निजी बस ऑपरेटरों को 10-10 हजार रुपए जुर्माना लगाया है।

हालांकि रात के समय यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसलिए दोनों बसों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। लेकिन दोनों बस ऑपरेटरों के संचालकों को हमीरपुर स्थित आरटीओ कार्यालय तलब किया गया है। जहां पर इन दोनों बस ऑपरेटरों से गहन पूछताछ होगी। यह दोनों बसें कांगड़ा जिला के बैजनाथ के समीप बीड़ से हमीरपुर होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।

 दोनों बसों को पकड़ने के लिए विभागीय टीम ने हमीरपुर में जाल बिछाया था। लेकिन सूचना लीक होने के कारण दोनों बसें सुजानपुर से हमीरपुर आने के बजाय सुजानपुर से बाया रैल बड़ा होकर नादौन पहुंच गईं। हमीरपुर में बसों के ना आने पर विभागीय टीम ने सूचना जुटाई और नादौन बस स्टैंड के बाहर पहुंच गए। जहां पर दोनों बसों को पकड़ा गया और जुर्माना ठोका गया। 

Filed Under: मुख्य समाचार, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Hamirpur News, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022