ऊना, 30 मई : उपमंडल अम्ब के चुरूड़ू में महिला की लैंडस्लाइड की चपेट में आने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार महिला मनरेगा कार्य के तहत एक पहाड़ी से मिट्टी निकाल रही थी। इसी दौरान अचानक लैंडस्लाइड होने से महिला ने खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश की तो वह नीचे गिर पड़ी। गिरने से महिला की आंख व शरीर में चोटें आ गई।
उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई। मृतका की पहचान
राज कुमारी (55) पत्नी श्री राम निवासी चुरूडू के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस ने शव परिजनों के हवाले करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।