• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / लैंडस्लाइड की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की मौत 

लैंडस्लाइड की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की मौत 

May 30, 2022 by MBM News Network

ऊना, 30 मई : उपमंडल अम्ब के चुरूड़ू में महिला की लैंडस्लाइड की चपेट में आने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार महिला मनरेगा कार्य के तहत एक पहाड़ी से मिट्टी निकाल रही थी। इसी दौरान अचानक लैंडस्लाइड होने से महिला ने खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश की तो वह नीचे गिर पड़ी। गिरने से महिला की आंख व शरीर में चोटें आ गई। 

 उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई। मृतका की पहचान 

राज कुमारी (55) पत्नी श्री राम निवासी चुरूडू के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस ने शव परिजनों के हवाले करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022