• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / चंडीगढ़ / सुरक्षा हटते ही मशहूर पंजाबी सिंगर “सिद्धू मूसेवाला” की गोली मारकर हत्या, दो जख्मी…

सुरक्षा हटते ही मशहूर पंजाबी सिंगर “सिद्धू मूसेवाला” की गोली मारकर हत्या, दो जख्मी…

May 29, 2022 by MBM News Network

चंडीगढ़, 29 मई : पंजाबी सिंगर “सिद्धू मूसेवाला” की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दो से तीन अज्ञात हमलावरों ने सिंगर पर फायरिंग से इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हमले में सिंगर के दो साथी घायल  भी हुए हैं। गोलीबारी के दौरान सिद्धू मूसेवाला थार गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। इसी बीच हमलावरों ने उन पर 7 से 8 राउंड फायरिंग की। हमले में सिंगर की मौके पर ही मौत हो गई।

 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दे कि सिद्धू मूसेवाला पर हमला मानसा के जवाहरपुर गांव में हुआ है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

विधानसभा चुनाव के दौरान सिद्धू मूसेवाला ने मानसा सीट से कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव में वे हार गए थे। अहम बात ये है कि शनिवार को ही पंजाब की मान सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ली थी। एक दिन बाद सिंगर पर जानलेवा हमला हो गया।

सुरक्षा वापस लेने के बाद उनकी हत्या को लेकर पंजाब में सियासी घमासान शुरू हो गया है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर पंजाब सरकार की लापरवाही करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंगर की हत्या भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की लापरवाही से हुई है।

दीगर है कि सिद्धू मूसेवाला पंजाब के एक मशहूर सिंगर थे। उन्होंने अब तक कई हिट गाने गाए हैं। पंजाबी फिल्मों में भी मुख्य भूमिका निभाई है।

उधर समाचार एजेंसी ANI ने सिविल सर्जन डॉ रणजीत राय के हवाले से सिंगर की मौत की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि गायक को अस्पताल में ब्रॉट डेड लाया गया था।      

Filed Under: चंडीगढ़, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, National News In Hindi



Copyright © 2022