• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / ऊना : प्राइमरी स्कूल के बाहर व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी 

ऊना : प्राइमरी स्कूल के बाहर व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी 

May 29, 2022 by MBM News Network

ऊना, 29 मई : पुलिस थाना कोट कहलूर के तहत एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दबट के तहत प्राइमरी स्कूल अपर दबट के बाहर एक व्यक्ति पेट के बल गिरी हुई अवस्था में दिखाई दिया। इस पर पंचायत के पूर्व प्रधान परविंद्र कुमार व अन्य लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।

Demo Pic

बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति पिछले 7 से 8 माह से दबट एरिया में मजदूरी का काम करता था। रात को रेन शेल्टर में आश्रय लेता था। लोगों ने बताया कि मृत व्यक्ति शराब का आदी था तथा लोग इसे पटवारी के नाम से पुकारते थे। मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार लोगों ने बताया कि 27 मई को यह व्यक्ति स्कूल के साथ कुछ ही दूरी पर स्थित एक खड्ड के किनारे बैठा हुआ था तथा इसने बताया कि इसे खून के उल्टियां और दस्त हो रहे हैं। मृत व्यक्ति के शव पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं तथा दाएं बाजू पर मनोज रानी नाम का टैटू बनाया हुआ है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी राजकुमार ने की है।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022