• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / धार्मिक / देवभूमि हिमाचल में देवता के फेर के दौरान व्यक्ति की निर्मम पिटाई, वीडियो वायरल

देवभूमि हिमाचल में देवता के फेर के दौरान व्यक्ति की निर्मम पिटाई, वीडियो वायरल

May 29, 2022 by नितेश सैनी

मंडी, 29 मई : देवभूमि हिमाचल प्रदेश के कण-कण में देवी-देवताओं का वास है और लोगों की देवी-देवताओं के प्रति अटूट श्रद्धा भी है। लेकिन देव आस्था को दरकिनार कर जिला के करसोग क्षेत्र के बलिंडीं का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में देवता के फेर के दौरान गुर और अन्य कारदारों द्वारा एक व्यक्ति की निर्मम पिटाई की गई है।

वीडियो में करसोग क्षेत्र के एक स्थानीय देवता की फेर के दौरान रात्रि बेल में गांववासियों के सामने एक व्यक्ति की पिटाई की गई। वहीं इस पूरी घटना को देव बेल के दौरान मौके पर मौजूद किसी भक्त द्वारा कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। इस घटना का वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। 

लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटना किसी भी देवता के इतिहास में पहली बार घटित हुई है। उधर, देवता समाज द्वारा भी इस वायरल वीडियो में व्यक्ति के साथ की गई निर्मम पिटाई की निंदा की जा रही है। भक्तों द्वारा इस प्रकार से कानून को हाथ में लेकर देवता के गुर और कारदारों द्वारा व्यक्ति की पिटाई करने पर अपनी तल्ख प्रतिक्रियाएं दी जा रही है। 

About नितेश सैनी

Filed Under: धार्मिक, मंडी, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022