• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / हिमाचल में भतीजे ने ताया पर तेजधार हथियार से किया जानलेवा हमला, गंदा पानी फेंकना वजह… 

हिमाचल में भतीजे ने ताया पर तेजधार हथियार से किया जानलेवा हमला, गंदा पानी फेंकना वजह… 

May 27, 2022 by MBM News Network

ऊना, 27 मई : पुलिस थाना बंगाणा के तहत नलवाड़ी में आपसी विवाद के चलते भतीजे ने ताया पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में ताया लहूलुहान हो गया है, जिसका स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार व मेडिकल करवाया गया। वहीं, पुलिस ने भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में तरसेम कुमार निवासी नलवाड़ी ने बताया कि वीरवार शाम को वह अपने दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान छोटे भाई के बेटे ऋषभ ने दुकान के ऊपर छत्त से गंदा पानी फैंक दिया, जिसके बाद बहस हो गई और ऋषभ ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में तरसेम कुमार लहूलुहान हो गया। घायल का स्थानीय अस्पताल में उपचार व मेडिकल भी करवाया गया। 

डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने रिषभ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Filed Under: ऊना, क्राइम, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022