• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / दर्दनाक हादसा : खेलते समय पानी के टैंक में गिरा 8 साल का बालक…मौत

दर्दनाक हादसा : खेलते समय पानी के टैंक में गिरा 8 साल का बालक…मौत

May 26, 2022 by सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 26 मई : जनपद के नयना देवी क्षेत्र से दर्दनाक खबर आ रही है। विधानसभा क्षेत्र की टाली पंचायत में पानी के टैंक में डूबने से 8 साल के बालक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि 8 साल का अजितेष पुत्र लखनपाल घर के समीप ही खेल रहा था। अचानक वोे गांव में बने सिंचाई टैंक के पास चला गया और उसमें गिर गया। बच्चे को आसपास न देख परिवार वालों ने उसे इधर-उधर खोजना शुरू किया।

Demo Pic

परिजनों के होश उस वक्त फाख्ता हो गए, जब उन्होंने टैंक में तैरते हुए बच्चे की लाश देखी। बच्चे की मौत से मां-बाप के साथ दो बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर है।

बताया जा रहा है कि अजितेश पढाई में बहुत होशियार था। साथ ही बैडमिंटन का अच्छा खिलाड़ी भी था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं पंचायत प्रधान ने बच्चे के माता-पिता के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

About सुनील ठाकुर

Filed Under: दुर्घटनाएं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022