• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / हिमाचल : घोड़ी चढ़ा प्रेमी तो तलाकशुदा प्रेमिका ने दी जान, 12 पन्नों का सुसाइड नोट… 

हिमाचल : घोड़ी चढ़ा प्रेमी तो तलाकशुदा प्रेमिका ने दी जान, 12 पन्नों का सुसाइड नोट… 

May 19, 2022 by MBM News Network

धर्मशाला, 19 मई : हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। घटना सूबे के सबसे बड़े जिला कांगड़ा (Kangra) की है। जहां साथ जीने-मरने की कसमें तोड़ प्रेमी ने किसी ओर से शादी रचा ली। इससे आहत होकर प्रेमिका ने सुसाइड (Suicide) कर लिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक महिला का 2013 में पति के साथ तलाक हो गया था और वह कांगड़ा के छोटी हलेड़ पंचायत के जोगीपुर में एक किराए के मकान में रह रही थी। वहीं पर महिला कांगड़ा के एक स्थानीय युवक के संपर्क में आई और साथ रहने की कसमे-वादे किए। 

Demo Pic

बताया जा रहा है कि महिला ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करवाया था और इन दिनों युवक जमानत पर रिहा था। ये भी जानकारी है की महिला के साथ युवक के काफी समय से संबंध थे। 35 वर्षीय महिला की पहचान कोतवाली बाजार धर्मशाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला कांगड़ा में ब्यूटी पार्लर (Beauty Parlour) का काम करती थी। 

बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को बैजनाथ (Baijnath) से युवक बारात निकली तो महिला ने इससे आहत होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मौके से 12 पेज का सुसाइड नोट (Suicide Note) भी बरामद हुआ है।

उधर, महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बुधवार को युवक की बारात निकली थी, जिसके चलते महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि बेटी ने झूठे वादों, प्रताड़ना व दूसरी जगह पर शादी होने की बात पर इतनी परेशान हो गई थी, जिससे उसने अपनी जान दे दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Filed Under: कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news



Copyright © 2022