• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / शिमला में कारोबारी ने घर पर फंदा लगाकर दी जान

शिमला में कारोबारी ने घर पर फंदा लगाकर दी जान

May 18, 2022 by MBM News Network

शिमला, 18 मई : राजधानी शिमला में एक कारोबारी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का शव घर पर फंदे से लटका मिला है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। ये घटना बालूगंज थाना अंतर्गत तवी मोड़ टूटू में सामने आई। मृतक की पहचान विक्रम ठाकुर (35) पुत्र राजेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। वह शिमला शहर से सटे कायना गांव का मूल निवासी था।

Demo Pic

मृतक की वाहन रिपेयर की वर्कशॉप है। जानकारी अनुसार बुधवार शाम विक्रम ठाकुर का शव कमरे के भीतर फंदे से लटका पाया गया। इसके बाद बालूगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टतया यह आत्महत्या का मामला पाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। 

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022