• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / CBI करेगी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच, CM जयराम ठाकुर का ऐलान…

CBI करेगी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच, CM जयराम ठाकुर का ऐलान…

May 17, 2022 by MBM News Network

शिमला, 17 मई : हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में अब आगे की जांच सीबीआई करेगी। शिमला में आयोजित पत्रकारवार्त्ता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मामले की जांच सीबीआई को सुपुर्द करने की जानकारी दी।

पत्रकारवार्त्ता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेपर लीक मामले को लेकर जो एसआईटी बनाई गई थी, उसने बेहतरीन काम किया है। मामले के तार बाहरी राज्यों से जुड़ गए हैं। बाहरी राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार किए गए है। जबकि मामले में कुल 73 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिनमें दो अभिभावक भी शामिल है। SIT ने इन लोगों से 15 मोबाइल, 8.49 नकदी  व एक स्विफ्ट कार भी बरामद की है। एसआईटी की पीठ थपथपाते हुए सीएम ने कहा कि लोगों की डिमांड पर मामले की जाँच से पुलिस को अलग रखा जा रहा हैं और अब सीबीआई इसकी जांच करेगी। 

WATCH VIDEO : https://youtu.be/yi8v3BTy3Is 

उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामला पुलिस भर्ती का ही है, लिहाजा एसआईटी को जांच से अलग कर इसे सीबीआई को सौंपा जा रहा है। सीएम ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि मामले में निष्पक्ष जांच हो सके।

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022