• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / यमुना नदी से माइनिंग इंस्पेक्टर को अगवा करने वाले तीन और काबू, अब तक 5 गिरफ्तार

यमुना नदी से माइनिंग इंस्पेक्टर को अगवा करने वाले तीन और काबू, अब तक 5 गिरफ्तार

May 16, 2022 by MBM News Network

नाहन, 16 मई : हाल ही में यमुना नदी से हिमाचल के खनन विभाग के निरीक्षक को अगवा करने के मामले में पांवटा साहिब पुलिस ने 3 और गिरफ्तारियां की हैं। खाकी कुल 5 को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।

आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय नासिर अली पुत्र निसार, 24 वर्षीय नदीम पुत्र नसीम, 30 वर्षीय मोहसीन पुत्र सैय्यद हसन के तौर पर की गई है। सोमवार शाम पुलिस इन आरोपियों को उत्तराखंड से लेकर वापस पांवटा साहिब पहुंची।

करीब पौने घंटे तक खनन इंस्पेक्टर सफेद रंग की स्कॉर्पियो में अवैध खनन करने वालों के शिकंजे में रहे थे। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड से अपने मालिक के इशारे पर पांच लोग स्कॉर्पियो लेकर मौके पर पहुंचे थे। घटनास्थल पर पुलिस के साथ गुत्थम गुत्थी भी हुई।

24 घंटे के भीतर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। ये भी बताया जा रहा है कि वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो उत्तराखंड के एक खनन कारोबारी के नाम पर रजिस्टर्ड है।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने तीन और गिरफ्तारियों की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच जारी है। डीएसपी ने और गिरफ्तारियों की संभावना से इंकार नहीं किया है।

Filed Under: मुख्य समाचार, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022