• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / अम्ब में 3 दिन से लापता 17 वर्षीय किशोरी, नहीं मिला कोई सुराग  

अम्ब में 3 दिन से लापता 17 वर्षीय किशोरी, नहीं मिला कोई सुराग  

May 14, 2022 by MBM News Network

ऊना, 14 मई : कस्बा अम्ब के प्रताप नगर में 17 वर्षीय एक प्रवासी नाबालिग किशोरी संदिग्ध हालात में घर से गायब हो गई है। पुलिस ने नाबालिग मां की शिकायत के आधार पर उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

शनिवार को पुलिस को दी गयी शिकायत में किशोरी की मां ने बताया कि वह अम्ब कस्बे के प्रताप नगर में अपनी बेटी के साथ रहती है। वीरवार की सुबह वह अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर चली गई थी। लेकिन शाम को करीब आठ बजे जब वह काम से वापस घर आई तो उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी घर में नहीं थी, और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था।

उसके बाद उसने आस पड़ोस में बेटी की तलाश की तो वह नहीं मिली। फिर उसने अपने रिश्तेदारों व जान पहचान वालों को फोन करके बेटी के बारे में पता किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने की है।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022