• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / हिमाचल : 250 मीटर खाई में गिरी कार, बहन की मौत, भाई-भाभी समेत 3 घायल

हिमाचल : 250 मीटर खाई में गिरी कार, बहन की मौत, भाई-भाभी समेत 3 घायल

May 14, 2022 by MBM News Network

शिमला,14 मई : ऊपरी शिमला में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ठियोग तहसील के देहा थाना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में एक परिवार के 3 लोग घायल हो गए है।  जिसमें से एक ने दम तोड़ दिया है। घायलों को उपचार हेतु आईजीएमसी रैफर किया गया है।

Demo Pic

हादसा बीती रात पुंधर के पास हुआ, जब कार (HP 09A-5566) अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में पति-पत्नी व बेटे सहित चार लोग सवार थे।  पुलिस के मुताबिक कार सवार सोलन से अपने गांव पंढेर लौट रहे थे। कार को देहा के पंढेर निवासी विक्रम चला रहा था। उनकी पत्नी श्रुति, बेटा रियांश और बहन अनु भी कार में सफर कर रहे थे। 

कार के 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से चारों बुरी तरह जख्मी हुए तथा 40 वर्षीय अनु की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। अन्य 3 आईजीएमसी में उपचाराधीन हैं और इनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 

जांच अधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। देहा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 

Filed Under: दुर्घटनाएं, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022