• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / 27 युवतियों की शादी व 20 असहायों को आशियाने देने पर जीनत खान को नारी तू नारायणी सम्मान

27 युवतियों की शादी व 20 असहायों को आशियाने देने पर जीनत खान को नारी तू नारायणी सम्मान

April 1, 2022 by MBM News Network

नाहन, 01 अप्रैल : शहर में समाज सेवा में एक अलग पहचान बनाने वाली एडवोकेट जीनत खान को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजधानी में ‘नारी तू नारायणी’ सम्मान से नवाजा है। 27 गरीब लड़कियों की शादी व 20 असहाय परिवारों को मकान बनाने के लिए आर्थिक मदद दे चुकी एडवोकेट जीनत खान हरेक वर्ग की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं।

खास बात ये भी है कि एडवोकेट जीनत खान ने मजहबी जंजीरों को तोड़कर जरूरतमंदों की मदद करने का बीड़ा उठाया हुआ है। करवाचौथ, होली, दीवाली व लोहड़ी के अवसर पर भी असहाय परिवारों की मदद करने के लिए उनके घरों तक पहुंच जाती है।

कोविड काल के दौरान भी एडवोकेट जीनत खान ने एक मिसाल कायम की थी। ये अवार्ड मिलने पर लक्की शर्मा ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि एक मर्तबा उन्होंने एक स्कूली बच्ची को चोट लगने पर सोशल मीडिया में मदद की पोस्ट डाली थी। कई लोगों ने मदद की थी। इसी बीच एडवोकेट जीनत खान ने उनसे संपर्क कर कहा था कि वो बच्ची के उपचार में मदद करना चाहती हैं।

बता दें कि तमाम सामाजिक कार्यों को एडवोकेट जीनत खान अपनी कमाई से ही करती हैं। कोई चैरिटी संस्था नहीं बनाई है।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022