• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / बाथू में भीषण अग्निकांड में 150 झुग्गियां जलकर राख, काबू करने के दौरान झुलसा फायर कर्मी 

बाथू में भीषण अग्निकांड में 150 झुग्गियां जलकर राख, काबू करने के दौरान झुलसा फायर कर्मी 

March 31, 2022 by MBM News Network

ऊना, 31 मार्च:  हिमाचल के रोली उपमंडल के तहत बाथू गांव में वीरवार को फिर से बड़ा अग्निकांड हो गया। घटना के दौरान प्रवासी मजदूरों की करीब डेढ़ सौ झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं। गनीमत इस बात की है कि हादसे में जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि प्रवासी मजदूरों को लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही इंडस्ट्रियल एरिया टाहलीवाल के दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बता दे कि बाथू में ही एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से कई मजदूरों की मौत हो गई थी। 

       जानकारी मिलते ही एसडीएम हरोली विकास शर्मा और डीसी राघव शर्मा समेत तमाम अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि आगजनी पर काबू पाते हुए फायर ब्रिगेड का एक कर्मचारी आग की चपेट में आने से झुलस गया है। जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। आगजनी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया।  

   पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में संयुक्त रूप से जुटी है। दूसरी तरफ डीसी राघव शर्मा ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। डीसी राघव शर्मा ने कहा कि अग्निकांड के प्रभावित प्रवासी मजदूरों को प्राथमिकता के आधार पर फौरी राहत प्रदान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अधिकतर प्रवासी मजदूर क्षेत्र के उद्योगों में काम करने वाले हैं, लिहाजा औद्योगिक इकाइयों, स्थानीय ग्राम पंचायत और समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से प्रशासन प्रवासी मजदूरों के रहने और खाने का प्राथमिकता के आधार पर प्रबंध कर रहा है।

Filed Under: ऊना, दुर्घटनाएं, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022