• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / ऊना में अनजान युवक को लिफ्ट देना पड़ा भारी, चोरी कर ले भागा पर्स… 

ऊना में अनजान युवक को लिफ्ट देना पड़ा भारी, चोरी कर ले भागा पर्स… 

March 30, 2022 by MBM News Network

ऊना, 30 मार्च : नगर पंचायत दौलतपुर चौक के बाजार में एक युवक को अपनी बाइक पर लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि अंबोआ का अविनाश जब अपनी बाइक पर सवार होकर नगर पंचायत दौलतपुर चौक के बस स्टैंड से मुख्य चौक की तरफ जाने लगा, तो एक युवक ने उससे लिफ्ट ली।

Demo Pic

बाइक चालक अविनाश ने भी उसे बाइक पर लिफ्ट दे दी। मात्र आधे किलोमीटर के सफर में शातिर युवक ने बाइक चालक का पर्स उड़ा लिया। मुख्य चौक में बाइक से उतरने के बाद उक्त शातिर युवक वहां से फरार हो गया।        

उधर, पीड़ित युवक अविनाश ने बताया कि उसके पर्स में 8000 रुपये नकद थे। साथ ही आई कार्ड, एटीएम जैसे महत्वपूर्ण कागजात थे। उक्त वारदात के आरोपी की फोटो सीसीटीवी में दर्ज हो गई है। उन्होंने आम जनमानस से आग्रह किया है कि अगर किसी को उसके कागजात मिलते हैं तो उन्हें लौटा दे।  

Filed Under: ऊना, क्राइम, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022