• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / बस का टूटा शीशा न बदलने पर रिटायरमेंट से 3 दिन पहले HRTC के RM सस्पेंड

बस का टूटा शीशा न बदलने पर रिटायरमेंट से 3 दिन पहले HRTC के RM सस्पेंड

March 30, 2022 by MBM News Network

शिमला, 30 मार्च : हिमाचल में रिटायरमेंट (Retirement) से पहले HRTC के क्षेत्रीय प्रबंधक को को निलंबन (Suspension) की मार झेलनी पड़ी है। अधिकारी सेवानिवृत्ति समारोह की तैयारी में लगा था, इस बीच निलंबन का आदेश जारी होने से झटका लग गया। निगम के एमडी के आदेश के पालना न करने पर आदेश जारी हुए है। आदेश के बाद परिवहन निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी सदमे में आ गए है।

File Photo

 हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन (HRTC) ने शिमला ( लोकल) के क्षेत्रीय प्रबंधक जेपी शर्मा को सस्पेंड किया है। अधिकारी ने 31 मार्च को रिटायर होना था।  निलंबन के बाद  जेपी शर्मा का मुख्यालय परवाणू निर्धारित किया गया है। वो प्रबंधन की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगे।

     आरोप है कि शिमला से चंडीगढ़ जाने वाली बस में तीन खिड़की में शीशे की जगह एल्यूमीनियम शीट लगी हुई थी। इससे जुडी तस्वीरें भी वायरल हुई थी। इसकी शिकायत परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर (Transport Minister Bikram Singh Thakur) से की गई थी। मंत्री ने कड़ा संज्ञान लेते हुए इसे बदलने के आदेश दिए थे, लेकिन बदलाव न होने पर मंत्री के निर्देश पर प्रबंधन ने कड़ी कार्रवाई की।

परिवहन मंत्री ने इस तरह की कार्रवाई से कई सन्देश दे डाले है। मंत्री के इस आदेश के बाद परिवहन निगम के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों में भी दहशत का माहौल है।

उधर एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क से बातचीत में हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि सोमवार को निलंबन के आदेश जारी किये गए थे।      

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2022