• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / शिलाई : 108 ने महिला की सिजेरियन डिलीवरी को नार्मल में बदला, रैफर करने पर सवाल   

शिलाई : 108 ने महिला की सिजेरियन डिलीवरी को नार्मल में बदला, रैफर करने पर सवाल   

March 29, 2022 by MBM News Network

शिलाई, 29 मार्च : सिरमौर में पहले भी ऐसे अस्पतालों से रैफर की गई गर्भवती महिलाओं के कुछ दूर 108 एम्बुलेंस में डिलीवरी होने की खबरें मिलती रहती है। ऐसा ही एक मामला शिलाई क्षेत्र के बाली कोटी गांव से सामने आया है। 24 वर्षीय महिला को शिलाई से पांवटा साहिब अस्पताल रैफर कर दिया गया था परन्तु सोमवार सुबह आठ बजे कफोटा के समीप महिला ने एम्बुलेंस में ही बेटी को जन्म दे दिया।

 शिलाई अस्पताल से बताया गया  कि महिला का सिजेरियन होना था, इसी वजह से महिला को रैफर किया गया था। ये पहली मर्तबा नहीं है, कई बार ऐसा हुआ है जब डिलीवरी एम्बुलेंस में ही हुई है। करीब दो सप्ताह पहले भी रैफर महिला की डिलीवरी एम्बुलेंस में हुई थी।    

         सवाल ये भी है कि जब एम्बुलेंस कर्मचारी प्रसव करवा सकते हैं तो डॉक्टर क्यों नहीं। वहां अस्पताल की हालत ये है कि अक्सर मरीज को चेक किए बगैर ही स्टाफ नर्स के कहने पर मरीजों को बेवजह रैफर किया जाता है। नरेश चौधरी व दीप राम ने बताया कि अगर अस्पताल शिलाई का रैफर रिकॉर्ड खंगाला जाएं तो चौंकाने वाला होगा। 

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022