मंडी, 17 मार्च : कोरोना के कारण दो वर्षों के बाद इस वर्ष छोटी काशी मंडी में रंगो का पर्व होली त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। मंडी में होली का उत्सव एक दिन पहले मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य पर वीरवार को मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें युवक युवितियों ने डीजे की धुनों पर थिरकर खुब गुलाल उड़ाया।
मंडी शहर में विभिन्न स्थानों पर छोटी-छोटी टोलियों में जाकर लोगों ने अपनों के साथ होली खेल कर इस पर्व की खुशियों को सभी के साथ सांझा किया। लोगों ने कोरोना के कारणे दो वर्षों बाद हुए बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया।
इस मौके पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों ने भी मंडी की होली का आनंद लिया। मंडी में सुबह लोगों ने अपने घर से होली मनाने की शुरुआत की जिसके बाद लोगों ने मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर आयोजित डीजे पार्टी का भी आनंद लिया। इस दौरान लोग दोपहर तक गानों पर झूमते हुए नजर आए।
बता दें कि मंडी में होली का पर्व एक दिन पूर्व मनाया जाता है। जिसमें शहर में राज माधव राय की पालकी एक शोभा यात्रा के रूप में निकाली जाती है, जिसके दौरान लोग अपने राजा के साथ भी होली खेलने का आनंद लेते हैं। मंडी में दो वर्षों के बाद होली के मौके पर हुए इस कार्यक्रम का बच्चों, युवक, युवतियों, पुरुषों व महिलाओं के साथ सभी ने भरपूर आनंद लिया।