बिलासपुर, 04 फरवरी : जिला में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो हुए है। घायल सभी लोगों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक पहला हादसा बिलासपुर के समीप चंडीगड़-मनाली एनएच पर धौलरा मोड़ पर घटित हुआ। जिसमें कार अनियंत्रित होकर लुढ़कती हुई करीब 120 फ़ीट नीचे एक घर की छत पर अटक गई।
बताया जा रहा है कि कार में 5 लोग सवार थे, सभी घायल है। वहीं एक अन्य जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान एक राहगीर भी कार की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में सभी घायल लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।
वहीं दूसरा सड़क हादसा हमीरपुर-शिमला एनएच पर जिला के घुमाणी चौक पर पेश आया। जिसमें कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने रेन शैल्टर के साथ लुढ़कती हुई जा अटकी। इस हादसे में 3 कार सवार व एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हुए है।
स्थानीय लोगों ने राहगीर सहित चारों घायलों को चांदपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। डीएसपी राजकुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों सड़क हादसों को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।