मंडी, 29 दिसंबर : सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में भाजपा ने मात्र 25 वर्ष के युवा को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देकर युवा शक्ति के प्रति अपना भरोसा जताया है। कर्तव्य वैद्य को भाजपा ने जिला सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा है। कर्तव्य वैद्य की नियुक्ति के आदेश जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह ने जारी कर दिए हैं।
इसके साथ ही राजकुमार को जिला कार्यालय सचिव, डॉ. जीवानंद चौहान और चंद्रमणी ठाकुर को जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया है। कर्तव्य वैद्य सीएम जयराम ठाकुर को अपना आदर्श मानते हैं।
इतनी छोटी सी उम्र में ही कर्तव्य ने सीएम जयराम ठाकुर के करीबियों में खुद को शामिल कर लिया है। जयराम ठाकुर का कर्तव्य के प्रति विशेष लगाव भी किसी से छुपा नहीं है।
हर समय सीएम के बताए नक्शे कदम पर चलने के लिए आतुर कर्तव्य को अब संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। कर्तव्य ने अपनी नियुक्ति के लिए सीएम जयराम ठाकुर और मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष रणवीर सिंह का आभार जताया है। इसके साथ ही कर्तव्य ने उन्हें दी गई जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करने की बात भी कही है।
कर्तव्य ने कहा कि सरकार, संगठन और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जाएगा, ताकि सरकार और संगठन के कार्यक्रमों का सही ढंग से प्रचार हो सके।