शिमला, 02 मई : हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर में उन्हें याद किया जा रहा है। शिमला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा, कांग्रेस परीक्षण विभाग के अध्यक्ष हरि कृष्ण हिमराल सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओ ने यशवंत परमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा ने कहा कि आज डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी जयंती है और उन्हें याद किया जा रहा है। उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उन्होंने कहा कि यशवंत सिंह परमार हिमाचल निर्माता कहे जाते है। हिमाचल को बनाने में उनका बड़ा योगदान है और उनके योगदान को हिमाचल कभी नही भुला सकता है। हिमाचल यदि आज विकास के पथ पर अग्रसर है तो ये यशवंत सिंह परमार और वीरभद्र सिंह की देन है। आज हिमाचल देश के अग्रणी राज्यो में शमिल है और विकास के पथ पर अग्रसर है।
@A1