नाहन (एमबीएम न्यूज) : शनिवार को जामनावीला निवासी एक व्यक्ति को मधुमक्खियों ने घायल कर दिया। घायल को 108 एंबलेंस से पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान 108 के ईएमटी व पायलट की तरफ भी मधुमखियां टूट पड़ी। दोनों ने भी बमुश्किल खुद को बचाया।
मधुमक्खी के हमले में घायल व्यक्ति।रविवार को जामनीवाला निवासी नारायण दास (55) एक पेड़ के नीचे बैठा था। इस दौरान सिगरेट का कश लगाने लगा। पेड़ पर मधुमक्खियों का छता बना हुआ था। धुंआ पहुंचते ही अचानक सैंकड़ों मधुमक्खियां उडऩे लगी। व्यक्ति के घायल होने पर कुछ लोगों ने 108 एंबूलेंस को फोन कर दिया, जिसके बाद ईएमटी जुल्फकार व पायलट सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे।
मौके पर पड़े व्यक्ति में कई मधुमक्खियां चिपकी थी। एंबूलेंस कर्मियों के समीप पहुंचते ही उनकी तरफ भी काफी मधुमक्खियां भागने लगी। किसी तरह दोनों ने खुद को बचाया। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया।