ऊना, 18 दिसंबर : जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव कुठार खुर्द में 14 वर्षीय किशोर की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्ण पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी कुठार खुर्द के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किशोर मानसिक रूप से परेशान रहता था। किशोर की मौत के बाद पूरे गांव मेें शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के मुताबिक कर्ण निवासी कुठार खुर्द शनिवार दोपहर खेतों में खेलने के लिए गया हुआ था। काफी देर तक वापिस न आया, तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। इसी बीच खेतों से गुजर एक दंपति ने देखा कि कुछ कुत्ते एक मृत शव को नोच खा रहे है। समीप जाकर शव की पहचान कर्ण सिंह के रूप में हुई, जिसकी सूचना परिजनों को दी गई। सूचना मिलने के बाद ग्राम पंचायत प्रधान रचना देवी व उपप्रधान चमन लाल मौके पर पहुंचे।
उपप्रधान चमन लाल ने बताया कि गांव के कर्ण को कुत्ते ने नोच खाया है, जिसके चलते उसकी मौत हो गई है।