शिमला, 05 दिसंबर : सूबे की राजधानी शिमला से सटे पर्यटन स्थलों में रविवार देर शाम मौसम ने अचानक पलटी मारी और हल्की बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। वीक एंड पर हुए इस ताज़ा हिमपात से पर्यटकों के चहरों पर मुस्कान छा गई है। करीब 8:30 बजे शिमला शहर में गरज के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ, तो कुफरी, छराबड़ा और नारकंडा में बर्फबारी होने लगी। बर्फबारी की वजह से कुफरी और छराबड़ा में सड़क फिसलन भर हो गई है।
बर्फबारी का पता लगते ही शिमला में ठहरे सैलानीकुफरी का रुख कर रहे हैं। हालांकि शिमला शहर में सैलानी व स्थानीय लोग सीजन की पहली बर्फबारी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। उधर, राज्य के उच्च पर्वतीय इलाकों में भी हिमपात हो रहा है। मौसम विभाग की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार शाम पांच बजे तक किन्नौर जिला के कल्पा में शनिवार को तीन सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है।
मोैसम के तेवरों से राज्य के विभिन्न शहरों के अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट आई है और पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है।
किन्नौर के कल्पा में अधिकतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री, शिमला में 15.3 डिग्री, सुंदरनगर में 20.6 डिग्री, भुंतर में 15.9 डिग्री, धर्मशाला में 17.4 डिग्री, उना में 25.2 डिग्री, नाहन में 21 डिग्री, पालमपुर में 16.3 डिग्री, सोलन में 20 डिग्री, मनाली में 9.2 डिग्री, कांगड़ा में 22.4 डिग्री, मंडी में 19.2 डिग्री, बिलासपुर में 20.5 डिग्री, हमीरपुर में 16 डिग्री, चंबा में 14 डिग्री, डल्होैजी में 5 डिग्री, कुफरी में 7.1 डिग्री ओैर जुब्बड़हट्टी में 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें, तो केलांग में न्यूनतम तापमान -1.5 डिग्री, कल्पा में 1.2 डिग्री, सियोबाग में 2.5 डिग्री, मनाली में 5.2 डिग्री, डल्होैजी में 6.7 डिग्री, चंबा में 10.4 डिग्री, धर्मशाला में 9.2 डिग्री, कांगड़ा में 13 डिग्री, पालमपुर में 9.5 डिग्री, हमीरपुर में 9 डिग्री, भुंतर में 8.3 डिग्री, मंडी में 9.3 डिग्री, सुंदरनगर में 7.9 डिग्री, बिलासपुर में 9.5 डिग्री, उना में 10.6 डिग्री, शिमला में 7 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 9 डिग्री, सोलन में 8.2 डिग्री, कुफरी में 4.9 डिग्री, नाहन में 12.1 डिग्री, सराहन में 8.5 डिग्री और पांवटा साहिब में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मोैसम विभाग ने सात दिसम्बर तक बर्फबारी का क्रम जारी रहने की संभावना जताई है। आठ दिसम्बर को मौसम के साफ रहने का अनुमान है, जबकि नोै दिसम्बर को पहाड़ी इलाकों में फिर बर्फ गिरने के आसार हैं।