नाहन,24 अक्टूबर: रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे मौसम ने करवट ले ली। हल्की बूंदाबांदी के बाद मूसलाधार बारिश के कारण अंधेरा छा गया। बारिश के बाद तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज हुई है। सिरमौर के ऊपरी इलाकों में भी बारिश की सूचना है। नाहन शिमला मार्ग पर हल्की ओलावृष्टि से भी ठंड बढ़ गई है।
हालांकि मौसम विभाग ने 22 व 23 अक्टूबर के बाद मौसम का मिजाज बदलने का पूर्वानुमान जारी किया था, लेकिन 22 व 23 अक्टूबर को मौसम शहर में सामान्य रहा लेकिन 24 अक्टूबर को सुबह से ही शहर में बादल छाए हुए थे।
शाम होते-होते बारिश भी शुरू हो गई। ताजा बारिश के बाद ठंड भी लौट आई है। एसी(AC) काफी पहले ही बंद हो चुके थे अब रविवार से पंखो की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गई है।