Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest
    • एक साल से रिजल्ट के इंतजार में बेरोजगार ड्राइंग मास्टर
    • तीन राज्य में जीत पर JP नड्डा के गृह जिला में BJP का जश्न, निकाली विजय रैली 
    • मंडी : बालीचौकी में 12 कमरों का मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान
    • मंडी : खाई में लुढ़की शादी समारोह से लौट रही कार, 3 की दर्दनाक मौत
    • सिरमौर में खाई में लुढ़का टिप्पर, दो की मौत….दो घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Support MBM NEWS
    Tuesday, December 5
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»यमुना शरद महोत्सव में पुरुष कबड्डी में हरियाणा तो महिला वर्ग में सोलन चैंपियन
    सिरमौर

    यमुना शरद महोत्सव में पुरुष कबड्डी में हरियाणा तो महिला वर्ग में सोलन चैंपियन

    MBM NewsBy MBM NewsOctober 20, 2021Updated:August 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
    Demo ---

    पावंटा साहिब, 20 अक्तूबर : राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के समापन अवसर पर गत देर सांय पावंटा साहिब में बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने महिला और पुरुष वर्ग के आयोजित कबड्डी खेल के आखिरी मुक़ाबलों का आनंद लिया तथा शरद महोत्सव के तहत आयोजित हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया।  

          इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यमुना शरद महोत्सव के आयोजन की परिकल्पना तत्कालीन उप मण्डलाधिकारी सी आर बी ललित द्वारा 1982 में की गई तथा 2018 में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस महोत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा प्रदान किया। कोरोना महामारी की वजह से इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन न करते हुए इस वर्ष खेल प्रतियोगिताओं को इस महोत्सव में जोड़ा गया। उन्होंने जिला प्रशासन और महोत्सव समिति को इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने महोत्सव के दौरान आयोजित खेल गतिविधियों के विजेताओं और प्रतिभागियों को भी बधाई दी।

    Demo --

           इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव 2021 की स्मारिका का भी विमोचन किया। उप मंडल अधिकारी विवेक महाजन ने मुख्य अतिथि को टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया और स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों द्वारा रास लीला की प्रस्तुति दी गई, जिसका लोगों ने भरपूर आनंद लिया।

           इससे पूर्व, गत सांय ऊर्जा मंत्री ने 108 कलश यात्रा में भाग लिया। इस कलश यात्रा में विधि विधान के साथ 108 महिलाएं शामिल हुई। इसके साथ मां यमुना की भक्ति का गुणगान करते हुए भजन मंडली के कलाकार स्कूली छात्राओं के साथ कलश यात्रा का हिस्सा बने। कलश यात्रा यमुना घाट पर पहुंच कर संपन्न हुई, जहां भव्य यमुना आरती का आयोजन किया गया व दीप दान किया गया। उन्होंने यमुना तट पर पूरे विधि-विधान एवं रीति-रिवाज के साथ संध्याकालीन यमुना पूजा अर्चना भी की।

    खेल मुक़ाबलों के विजेताओं की सूची
    वॉलीबॉल
    वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लियाविजेता पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सोलन टीम 31000 का नकद इनाम
    उप विजेता भजौन टीम 21000 का नकद ईनाम टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सोलन टीम से जितेंद्र सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर दलिप सिंह

    कबड्डी पुरुष  विजेता जे के हरियाणा टीम 51000 का नकद इनाम उप विजेता सिरमौर अकादमी टीम  31000 का नकद इनाम सर्वश्रेष्ठ रेडर सिरमौर अकादमी टीम से उमेश शर्मा 5100 का नकद इनाम सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर जे के हरियाणा टीम से नवीन 5100 का नकद इनाम सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जे के हरियाणा टीम से लोकेश 7500 का नकद इनाम

    कबड्डी महिला विजेता राजपुरा सोलन टीम 51000 का नकद इनाम उप विजेता सिरमौर अकादमी टीम 31000 का नकद इनाम सर्वश्रेष्ठ रेडर सिरमौर अकादमी टीम से कुमारी रितु 5100 का नकद इनाम सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर राजपुरा सोलन टीम से कुमारी साक्षी 5100 का नकद इनाम सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी राजपुरा सोलन टीम से कुमारी निधि शर्मा 7500 का नकद इनाम

    हॉकी विजेता माजरा टीम उपविजेता नघेता टीम सर्वश्रेष्ठ अटैकर नघेता टीम से कुमारी सोनाली सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर माजरा टीम से कुमारी अमरदीप सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माजरा टीम से कुमारी रितिका सर्वश्रेष्ठ स्कोरर माजरा टीम से कुमारी कनिष्का

    बैडमिंटन अंडर 30विजेता हेमंत और सुमित उप विजेता दिव्यांश और अरविंद

    बैडमिंटन 30 से ऊपर विजेता आदिल और विक्रांत उप विजेता सुनील ठाकुर और छतर

    बैडमिंटन 50 से ऊपर विजेता सुभाष चौधरी और रणजीत सिंह बेदी उप विजेता जय भगवान और नरेंद्र धीमान

    Himachal News In Hindi Sirmour news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Article#Mandi : कांग्रेस की स्थिति पूरे देश में खराब, प्रदेश से भी जल्द होगा सूपड़ा साफ
    Next Article ऊना में रंगड़ों के हमले से 68 वर्षीय वृद्ध की मौत

    Related Posts

    एक साल से रिजल्ट के इंतजार में बेरोजगार ड्राइंग मास्टर

    शिमला 2 Mins Read

    तीन राज्य में जीत पर JP नड्डा के गृह जिला में BJP का जश्न, निकाली विजय रैली 

    बिलासपुर 2 Mins Read

    मंडी : बालीचौकी में 12 कमरों का मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

    दुर्घटनाएं 2 Mins Read
    क्राइम
    क्राइम

    सोलन : 5.22 ग्राम चिट्टे सहित कार सवार दो युवक काबू 

    By MBM NewsDecember 4, 2023
    क्राइम

    बिलासपुर : 16 किलो 494 ग्राम चूरा-पोस्त सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार 

    By सुनील ठाकुरNovember 30, 2023
    क्राइम

    कंडाघाट धोखेबाजी प्रकरण : दो साल बाद सलाखों के पीछे बेटी, बाप की तलाश

    By MBM NewsNovember 30, 2023
    क्राइम

    नेरचौक-कीरतपुर फोरलेन पर कार से 16 किलो 594 ग्राम भुक्की बरामद

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में ‘चिट्टा’ से बेटे को खो चुकी महिला ने खंभे से बांधा तस्कर, पुलिस की ये कार्रवाई…

    By MBM NewsNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में RD के नाम पर निजी बैंक ने 11 लोगों से की 10 लाख की धोखाधड़ी

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    मुख्य समाचार

    सिरमौर राजवंश के मुखिया “लक्ष्य” की जननी “दीया” की प्रचंड जीत, CM पद की दौड़ में हुई शामिल

    December 3, 2023

    हिमाचल सचिवालय में हाटियों का हंगामा, लगाए ये आरोप…जमकर की नारेबाजी 

    December 3, 2023

    हिमाचल में  “0001” की न्यूनतम कीमत 6 लाख, तीन नंबर उपलब्ध…ऐसे बन सकते है मालिक 

    December 2, 2023

    हिमाचल में जल शक्ति विभाग की पहली महिला इंजीनियर इन चीफ बनी अंजू शर्मा

    December 2, 2023

    Breaking : हिमाचल में पुलिस के आरक्षी पद पर महिलाओं को 30% आरक्षण, संशोधन को भी फैसला 

    December 1, 2023



    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.