ऊना, 1 अक्टूबर : पुलिस थाना बंगाणा के तहत धुंधला में 42 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बलदेव सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी धुंधला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक वीरवार शाम बलदेव सिंह निवासी धुंधला के अचानक छाती में दर्द उठी। तबीयत बिगड़ती देख बलदेव सिंह को परिजन सीएचसी थानाकलां में ले गए। जहां से बंगाणा के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया। क्षेत्रीय अस्पताल में बलदेव सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मौत के कारणों का पता किया जा रहा है।