नाहन – भगवान पर प्रशासन व रेणुका विकास बोर्ड द्वारा रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। भगवान परशुराम की शोभायात्रा में सैंकडों श्रद्धालुओं ने देव पालकियों का अभिनंदन किया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम के प्राचीन मंदिर जामू कोटी व कटाहा से आई पालकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। पालकियों को पहले सब तहसील कार्यालय में रखा गया। यहां पर रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ रविंद्र गुप्ता, प्रबधंक सोहन सिंह, नायब तहसीलदार दुलीचंद, थाना प्रभारी भगत राम मेहता व ददाहू पंचायत के प्रधान महेश अग्रवाल आदि ने पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद शोभायात्रा ददाहू बाजार होते हुए गिरीपुल, देवखाली व बडौन होते हुए प्राचीन देवालय पहुंची। ददाहू बाजार में पालकियों को विश्राम के लिए रोका गया। यहां पर ददाहू व्यापार मंडल के प्रधान कुलभूषण गोयल व अन्य व्यापारियों ने श्रद्धालुओं को मीठा पानी व प्रसाद बांटा। रेणुकाजी में देवपालकियों को दर्शनों के लिए रखा गया ।
Previous Articleगोरखा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सिरमौर से मिला
Next Article शांद पर्व में उमडे हजारों श्रद्धालु