मंडी,22 सितंबर: कांग्रेस पार्टी हाईकमान दिल्ली द्वारा हिमाचल प्रदेश में गठित की गई अनुशासन समिति के पास प्रदेश भर से कांग्रेस के पदाधिकारियों और नेताओं के द्वारा की गई अनुशासनहीनता के खिलाफ शिकायतें आईं हैं। जिसमें प्रदेश कांग्रेस के साथ मंडी जिला कांग्रेस के कुछ नेता और पदाधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।
इस बारे में मंगलवार को मंडी में एक पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चेतराम ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी हाई कमान के निर्देशों के बाद अनुशासन समिति ने पार्टी गाइडलाइन से बाहर काम करने वाले कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही करने मुहीम शुरू कर दी है।
चेतराम ने सख्त लहजे में कहा कि कांग्रेस पार्टी में अनुशासन बना रहे इसके लिए हर कार्यकर्ता कार्य कर रहा है और जो भी पार्टी की गाइडलाइन से बाहर काम करेगा उसके खिलाफ कार्रवाही करते हुए उसे 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश अनुशासन समिति के पास कुल 24 शिकायतें पहुंची जिनमें से 13 मंडी की हैं जिनमें बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं जिनके खिलाफ पार्टी गाइडलाइन के मुताबिक कार्रवाही की जाएगी।
वहीं इस मौके पर मंडी में आयोजित महिला कांग्रेस की बैठक में पहुंची प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर प्रदेश में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर निशाना जमकर निशाना साधा। प्रेम लता ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के राज में सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ महिला कांग्रेस हर मोर्चे पर महिलाओं के साथ है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है जो कि चिंता का विषय है। इस मौके पर महिला कांग्रेस मंडी की जिला अध्यक्ष रिंकू चंदेल व अन्य ब्लाकों की पदाधिकारी भी मौजूद रहीं।