नाहन, 20 अगस्त : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रयोगशाला कर्मचारियों के खंड स्तरीय चुनाव आयोजित हुए। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान खेमराज ने की। प्रधान पद पर अनिल कुमार को सर्व सम्मति से चुना गया। इसके अलावा उप प्रधान के पद पर बचना राम व राजवीर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसोसिएशन के सचिव की जिम्मेदारी मोहन सिंह को दी गई है। इसके अलावा सहायक सचिव व प्रेस सचिव क्रमशः गोवर्धन कुमार व पारस राम को बनाया गया है। एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार श्याम सुंदर, कोषाध्यक्ष जगत सिंह व सहायक कोषाध्यक्ष अनिता देवी होंगी। एसोसिएशन के सदस्य के तौर पर प्रेम पाल सिंह, सतपाल, रमेश चंद, प्रवीण कुमार, रूप चंद व राम राव को शामिल किया गया है।