कांगड़ा/ आशीष शर्मा
नूरपुर थाना के तहत सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान रणजीत सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी गांव पचां (नागनी) के रूप में हुई है।
![](https://mbmnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2021/05/accident-demo-300x158.jpg)
प्राप्त जानकारी अनुसार रणजीत सिंह अपनी बाइक से नूरपुर की तरफ जा रहा था जबकि उसके पीछे सुरेश शर्मा सवार था। खजियाँ क्षेत्र में आवारा पशुओं के अचानक सड़क पर आ जाने से रणजीत की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
इस हादसे में रणजीत सिंह को गंभीर चोटे आयी तथा मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गयी, जबकि बाइक में सवार दूसरा व्यक्ति घायल हुआ। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्यवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने मामले की पुष्टि की है